T20 World Cup 2026: Pakistan vs New Zealand Super 8 Match – बारिश ने फेरा अरमानों पर पानी!
क्रिकेट प्रेमी के लिए शनिवार का दिन काफ़ी खास था। ICC men T20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण का शुरुआत
एक बड़े मुकाबले से होने वाला था—पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड। कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम खचाखच भरा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
हमेशा की तरह, जब भी ये दो टीमें आमने-सामने होती हैं, उत्साह चरम पर होता है, लेकिन इस बार मैच का हीरो कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि ‘कोलंबो की बारिश’ रही।
टॉस और टीम की योजना
मैच की शुरुआत अच्छी हुई। पाकिस्तान के नए कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया था—फखर ज़मान की वापसी हुई थी ख्वाजा नाफ़े की जगह, ताकि बल्लेबाजी को थोड़ा और अनुभव मिल सके।
वहीं दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान मिचेल सेंटनर की वापसी हुई थी, जो पिछला मैच पेट की खराबी की वजह से नहीं खेल पाए थे। दोनों टीमें Points Table पर बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरी थीं।
बारिश बनी विलेन: मैच हुआ रद्द (Abandoned)
टॉस के तुरंत बाद ही हल्की बारिश शुरू हो गई। लग रहा था कि शायद 5-10 मिनट की देरी होगी, लेकिन वक्त के साथ बारिश तेज होती गई। ग्राउंडस्टाफ ने पूरा मैदान कवर्स से ढक दिया, पर कोलंबो के बादलों ने रुख नहीं बदला।
अंपायरों ने काफी देर इंतजार किया, कट-ऑफ समय (रात 10:16 बजे IST) तक का वक्त दिया गया ताकि कम से कम 5-5 ओवर का मैच हो सके, लेकिन बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया। अंत में, मैच को ‘रद्द’ घोषित कर दिया गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करना पड़ा।
सेमी-फाइनल की राह हुई मुश्किल?
पाकिस्तान का अगला रास्ता: पाकिस्तान को अब अपने बाकी दो मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीतने होंगे। अगर वे दोनों जीत जाते हैं, तो 5 अंकों के साथ वे सेमी-फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। लेकिन एक भी हार उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर कर देगी।
न्यूजीलैंड का हाल:
न्यूजीलैंड टीम की हालत भी वैसी ही है। उन्हें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अपने आने वाले सभी मैच बहुत अच्छे अंतर (ज्यादा रनों या विकेटों) से जीतने होंगे।
हेड-टू-हेड आंकड़े (Head-to-Head Statistics)
अगर हम T20I इतिहास की बात करें, तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है:
अब तक दोनों टीमें 48 बार आमने-सामने आई हैं (2 बेनतीजा मैचों के साथ)।
पाकिस्तान ने 24 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 23।
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर रहा है (5-2 की बढ़त)।


