न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्रिकेट का मुकाबला हमेशा टफ होता है। अभी जल्दी ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इन दोनों टीमों के बीच एक जोरदार सामना हुई। अगर आप क्रिकेट को पसंद करते हैं, तो ये मुकाबला आपके लिए ही है
NZ vs SL: मैच
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही सह-मेजबान श्रीलंका वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है।

मैच के मुख्य नजर :
न्यूजीलैंड का स्कोर: 168/7 (20 ओवर)
श्रीलंका का स्कोर: 107/8 (20 ओवर)
मैन ऑफ द मैच: रचिन रवींद्र (4 विकेट और 32 रन)
न्यूजीलैंड की शानदार वापसी
एक समय न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में थी और उसके 6 विकेट केवल 84 रन पर गिर गए थे। लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मकोन्ची (31)* ने सातवें विकेट के लिए 84 रनों की तूफानी साझेदारी की, जिसने मैच का पासा पलट दिया। आखिरी 4 ओवरों में न्यूजीलैंड ने 70 रन बना डाले।
श्रीलंका की बल्लेबाजी फ्लॉप
169 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दबाव नहीं झेल पाई। रचिन रवींद्र की फिरकी के सामने लंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके। रचिन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4/27 विकेट लिए। श्रीलंका की ओर से कामिन्दु मेंडिस (31) के अलावा कोई और बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।


