भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक बड़ा जोश है। और जब बात आती है क्रिकेट के देवता Sachin Tendulkar की, तो उनके परिवार से जुड़ी हर खबर अपने आप ही चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में उनके बेटे Arjun तेंदुलकर की शादी ने इंटरनेट और Google Trends पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। लोग बहुत ज्यादा “Sachin Tendulkar son marriage” सर्च कर रहे हैं।

Arjun Tendulkar ने की Saaniya Chandhok से शादी
5 मार्च 2026 को मुंबई में एक शानदार समारोह में Arjun Tendulkar ने बिज़नेसवुमन Saaniya Chandhok से शादी किया । यह शादी प्राइवेट था लेकिन बेहद शानदार इंवेंट था जिसमें क्रिकेट, बॉलीवुड और बिज़नेस जगत की कई बड़ी हस्तियाँ शामिल हुईं।
शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Arjun Tendulkar की शादी किसी आम शादी की तरह नहीं थी। इस समारोह में कई मशहूर क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारे मौजूद थे। शादी में बड़े बिज़नेस परिवारों के लोग भी शामिल हुए, जिससे यह शादी 2026 की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग बन गई।
सोशल मीडिया पर शादी के कई खास पल वायरल हुए—जैसे फैमिली फोटो, दुल्हन की एंट्री, और गेस्ट्स की शानदार मौजूदगी। इन वायरल कंटेंट ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी।
कौन हैं Saaniya Chandhok?
Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok एक एंटरप्रेन्योर हैं और एक इज्जतदार बिज़नेस परिवार से आती हैं। उनके परिवार का हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। यही कारण है कि शादी के बाद लोग उनके बारे में भी काफी सर्च कर रहे हैं।